20 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 8:45 PM (IST)

उदयपुर। टीडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवे पर ट्रक में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक से अंग्रेजी शराब के 551 कार्टन बरामद किए हैं। जिनकी बाजार कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। टीडी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पडूना टोल नाके पर नाकाबन्दी की। जहां नाकाबन्दी तोड़कर निकल रहे एक ट्रक का पुलिस ने पीछा करते हुए उसे आगे जाकर बरामद कर लिया। लेकिन इस दौरान ट्रक चालक और खलासी ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

यूपी निर्मित इस शराब को ट्रक में छुपाने के लिए तस्करों ने शराब के कार्टन के ऊपर सोप स्टोन के कट्टे रखे हुए थे। पुलिस ट्रक नम्बर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...