बाड़मेर। बीते महीने भर से अचानक आगजनी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है । इन आगजनी की घटनाओं में लोगों के रहवासी ढाणीया निशाने पर आ रही है ऐसी ही एक और घटना बाड़मेर के बायतू उपखण्ड में बुधवार को हुई। यहां आग से रहवासी ढाणी जल गई। घटना गिड़ा तहसील क्षेत्र के पूनियों के बेरी गांव का है। आग लगने से झोंपे और घरेलू सामान जलकर हुआ राख। आगजनी की घटना भंवराराम पुत्र पुराराम जाट की ढाणी में हुई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और किसी तरह की जनहानि से बचा लिया।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत