यादगार रहा बच्चों के लिए बाल फिल्म महोत्सव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 7:31 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव-2016 जयपुर के बच्चों को मनोरंजन की ढ़ेर सारी सौगात देकर समाप्त हो गया। फिल्म महोत्सव के दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों को जयपुर शहर के 10 सिनेमाघरों की स्क्रीन पर विभिन्न भाषाओं की 40 से भी अधिक बाल फिल्में दिखाई गई।

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

हिन्दी, अंग्रेजी, उड़िया, मराठी, तमिल और तेलुगू, कन्नड भाषाओं के अलावा जर्मन और डच भाषा में प्रदर्शित फिल्मों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। सिनेमाघरों से निकलते हुए बच्चों के चेहरे पर उमंग और उत्साह साफ नजर आ रहा था।

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

बाल फिल्म महोत्सव में फिल्में बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं। बल्कि कई शिक्षाएं भी दे गई। इसके अलावा बच्चों ने भाषाई फिल्मों के माध्यम से देश के अन्य राज्यों की संस्कृति को भी देखा और समझा। ये फिल्में बच्चों को निशुल्क दिखाई गई।

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को हिन्दी फिल्में गौरू, द साइलेंट हीरोज, गोपी गवैया बाघा बजैया, हैप्पी मदर्स डे, बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन दूरन्तो, महक मिर्जा, करामाती कोट, लाडली, सण्डे और हेडा होडा के अलावा अंग्रेजी फिल्म साउण्ड ऑफ जॉय और कोंकणी, मलयालम व मराठी फिल्में दिखाई गई।

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

इसके अलावा जर्मन फिल्म विंड स्टॉर्म और डच फिल्म काउ बॉय का भी प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत