कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने जिला के सभी थाना प्रभारियों और चौंकी ईंचार्जों की बैठक ली। बैठक में अपराध की रोकथाम पर अंकुश लगाने पर मंथन किया गया। पुलिस लाइन के सभागार मे हुई इस बैठक मे जिला के सभी उपपुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी , चौंकी ईंचार्जों ने भाग लिया। इस बैठक मे पुलिस अधीक्षक ने बारी बारी से सभी थाना के अपराधिक मामलो की समीक्षा की। सभी पैन्डिग केसो , पैन्डिग शिकायतों को समय से निपटाने पर जोर देते हुए दिशा निर्देश दिये कि सभी मामलो का अनुसंधान समीक्षा फार्म अनुसार करें। इस बैठक में उपपुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार , नुपूर बिश्नोई , शीतल धारीवाल , सभी थाना प्रभारी , सभी चौंकी ईंचार्ज , अपराध शाखा एक व दो प्रभारी , शिकायत शाखा ईंचार्ज , साईबर सैल ईंचार्ज , रीडर देवेन्द्र सिंह , स्टैनो कर्म सिंह , ओएसआई राज कुमार , एएसआई सुल्तान सिंह , हैड कांस्टेबल अनिल कुमार नेे भाग लिया।
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...