प्रेमी ने दोस्तों के साथ नाबालिग से किया गैंगरेप,पांच गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 7:06 PM (IST)

कानपुर । पनकी थानाक्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल भेजते हुए प्रेमी सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पनकी के रतनपुर इलाके में रहने वाली 12वीं की छात्रा का मोहल्ले में किराये पर रहने वाले अंकित यादव से प्रेम प्रसंग था। नारायणा इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले अंकित मंगलवार को छात्रा को घुमाने के लिए बुलाया और जीटी रोड स्थित वैंडी स्कूल के पीछे बने फार्म में ले गया।

यहां पर पहले से मौजूद अंकित के दोस्त जीतेन्द्र, कल्लू, विशाल, धर्मेन्द्र व करन ने छात्रा को दबोच लिया और गैंगरेप किया। देर रात घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आप बीती बताई। बुधवार सुबह बाद परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि छात्रा से गैंगरेप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धर्मेन्द्र फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत