इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट,डिप्लोमा की बढ़ेगी फीस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 6:00 PM (IST)

आगरा। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और डिप्लोमा कॉलेजों की फीस सत्र 2017-18 से बढ़ सकती है। प्रवेश और फीस नियमन समिति ने प्रदेश के सभी प्राविधिक कॉलेजों को सर्कुलर भेज कर मानक शुल्क की सूचना दी है। समिति का कहना है कि अगर किसी कॉलेज को मानक शुल्क पर आपत्ति है, तो कॉलेज 15 दिसंबर तक अपनी असहमति दर्ज करा सकते हैं। फीस नियमन समिति हर तीन साल बाद शुल्क का निर्धारण करती है। यह निर्धारण कॉलेजों के खर्चे के आधार पर किया जाता है। वर्तमान में हर कॉलेज की फीस अलग-अलग है। समिति ने आगामी सत्र से हर कॉलेज के लिए मानक शुल्क निर्धारित कर दिया है।

यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

ऐसा करने के पीछे समिति का उद्देश्य फीस में समानता लाना है। समिति के अनुसार प्राइवेट कॉलेजों में संचालित डिग्री कोर्स में बीटेक का शुल्क 55,000 बीएचएमसीटी का 73,000, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमफार्मा, एमआर्च का मानक शुल्क 58,000 निर्धारित किया गया है। निजी क्षेत्र की डिप्लोमा स्तरीय तीन वर्षीय इंजीनिय¨रग, फार्मेसी तथा होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम का शुल्क 30000 तथा दो व एक वर्षीय अन्य पाठ्यक्रमों का मानक शुल्क 21,500 है। सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में डिप्लोमा स्तरीय पाठ्यक्रमों का शुल्क 19000 रुपये है।

यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

समिति के अनुसार जो संस्थान मानक फीस को स्वीकार करना चाहते हैं, वे संस्थान की वेबसाइट पर जाकर 31 जनवरी 2017 तक स्वीकृति दे सकते हैं। ऐसी संस्थाएं जो मानक शुल्क से सहमत नहीं हैं वे अपना प्रस्ताव, लेखा विवरण और अन्य अभिलेख समिति के लखनऊ स्थित कार्यालय और वेबसाइट पर जमा करा सकती हैं। इस संबंध में आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि कॉलेज की फाइनेंस कमेटी की बैठक में निर्धारित किया जा रहा है कि इंजीनियरिंग छात्रों की फीस कितनी होनी चाहिए। समिति द्वारा निर्धारित किया गया मानक शुल्क खर्चों के हिसाब से कम है। अगर यह शुल्क कॉलेजों में लागू हुआ, तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।


यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...