आईएमए से जुड़े डाॅक्टर्स ने किया प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 4:06 PM (IST)

बीकानेर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर्स बीकानेर में बुधवार को सत्याग्रह पर रहे। बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट के आगे सभी डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया और फिर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ये डॉक्टर्स केन्द्र सरकार की ओर से लाई जा रही नई स्वास्थ्य नीति का विरोध कर रहे हैं। अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि केन्द्र सरकार डॉक्टरों पर दबाव बना रही है और नियम कड़े कर आम आदमी को डॉक्टरों से दूर कर रही है।

यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

दूसरी पैथी के डॉक्टरों को एलोपैथी प्रेक्टिस का अधिकार दिए जाने और क्लिनिक खोलने के नए नियमो को लागू किए जाने सहित कई मुद्दों को लेकर डाॅक्टर्स अपना विरोध जता रहे हैं......


यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार