बरेली। लगता है कि बरेली के बदमाशों ने 1000 व 500 के नोट बदलने का रास्ता खोज लिया है। इसीलिये बंद हो चुके नोटों को भी लूटा जा रहा है। बुधवार को राजेन्द्रनगर निवासी ममता गंगवार बैग में पुराने 2.10 लाख रुपये लेकर पैदल अर्बन कोआपरेटिव बैंक में जमा कराने जा रही थी। बैंक से कुछ पहले दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और डेलापीर की ओर भाग गये। महिला की चीख पुकार पर लोगों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आये। लोगों की सूचना पर एसपी सिटी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाश पकड़ में होंगे।
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार