बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी ने अपनी आगामी फिल्म वजह तुम हो में एक पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है। शरमन जोशी के अनुसार उन्हें पर्दे पर पुलिस की भूमिका में महानायक अमिताभ बच्चन उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि, पर्दे पर पुलिसकर्मी के रूप में अमिताभ बच्चन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। पुलिसकर्मी के रूप में उनके संवाद काफी दमदार होते हैं, लेकिन वजह तुम हो में अपना किरदार मैंने उनकी किसी फिल्म की भूमिका से प्रेरित होकर नहीं निभाया है। अभिनेता ने बताया कि निर्देशक विशाल पांड्या ने उन्हें इस विशेष चरित्र की बारीकियों के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने इस किरदार में जान डालने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह भी पढ़े :जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने
यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!
शरमन को इससे पहले पांड्या के साथ फिल्म हेट स्टोरी-3 में काम कर चुके हैं।
अभिनेता ने कहा कि जब पांड्या ने फिल्म में अलग किरदार निभाने का प्रस्ताव
रखा तो वे बेहद खुश हो गए। वो इतने खुश हो गए कि उन्होंने निर्देशक का
आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!
यह भी पढ़े :इस फिल्म के हर दृश्य में रोई हैं सायशा सैगल
वजह तुम हो एक ऐसे मर्डर की कहानी है जिसका मर्डर टीवी
पर लाइव होता है। इस फिल्म में शरमन जोशी, रजनीश दुग्ग्ल और गुरमीत चौधरी
भी है। यह फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़े :उम्र में छोटे हैं अजय , मैं 49 वर्ष की
यह भी पढ़े :मेरे दोस्त किस्सा ये क्या, सुना है तू बेवफा हो गया