कांग्रेस सरकार विकास करवाने में विफल: राजीव बिंदल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 3:41 PM (IST)

सोलन। डा. राजीव बिन्दल पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री एवं विधायक नाहन, प्रमुख प्रवक्ता भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर विफल सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आई.जी.एम.सी. शिमला हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा संस्थान है । सरकार ने आई.जी.एम.सी. को गोल्डन जुबली भी धूमधाम से मनाई परन्तु गोल्डन जुब्ली मनाने के एक माह के भीतर ही मैडिकल काऊन्सिल आफ ईण्डिया ने आई.जी.एम.सी. की अनेक प्रपोजलस को रद्द कर दिया और अनेक प्रकार की कमियां होने का पत्र जारी कर दिया । डा० बिन्दल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को सत्ता में आए चार वर्ष पूर्ण हो चुके है ।
विगत् चार वर्षों में आई.जी.एम.सी. व डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कालेज में एमबीबीएस एवं एमडी एमएस की सींटे बढ़ाने के लिए अनेक बार एप्लाई किया परन्तु सरकार की नाकामी से एमसीआई की कन्डीशनस को पूरा नहीं किया जिसका परिणाम् हुआ कि चार वर्षों में एक भी सीट एमबीबीएस की नहीं बढ़ी, एक भी सीट एमडी की नहीं बढ़ी, एक भी सीट एमएस की नहीं बढ़ी व एक भी सीट सूपर स्पेशियेलिटी की नहीं बढ़ी ।डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा की सरकार, प्रो० प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में 2008 में बनी उस समय तक आई.जी.एम.सी. में 65 सीटें एमबीबीएस की थी, डा० राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज में 50 सीटें एमबीबीएस की थी । आई.जी.एम.सी. व टाण्डा मैडिकल कालेज में कुल 38 सीटें एमडीएमएस की थी व एक भी सीट मैकेनिकल डीएम(सुपर स्पैसियिलटी) की नहीं थी । पूर्व भाजपा सरकार ने 3 वर्षों में एमबीबीएस की सीटों को 65 से बढ़ा कर 100 किया व 50 से बढ़ा कर 100 किया, एमडीएमएस की सीटों को 38 से बढ़ा कर 149 किया और सूपर स्पेशियेलिटी एमसीएच डीएम की नई आठ सीटें प्रारम्भ की गई ।डा० बिन्दल ने कहा क्योंकि पूर्व सरकार द्वारा सभी सुविधाओं एवं मानकों को समय रहते पूरा किया गया, जिसके परिणाम् स्वरूप एमबीबीएस,एमडी,मैकेनिकल डीएम की सीटों को बढ़ाने में कामयाबी मिली परन्तु वर्तमान कांग्रेस की प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है ।

यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत