पुजारा ने की उमरीगर की बराबरी, जानें भारतीय धरती पर...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 3:16 PM (IST)

नई दिल्ली। कलात्मक बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भारत के विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। पुजारा ने इन दिनों अपने खेलने के अंदाज को भी बदला है। अब वे ज्यादा रक्षात्मक (ओवर डिफेंसिव) रुख अपनाने के बजाय गेंदबाजों पर हावी होने के साथ ढीली-ढाली गेंदों पर करारा शॉट खेलने में कोई चूक नहीं करते हैं।

पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में बेहतरीन शतक जमाया था। पुजारा ने 206 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों की मदद से 124 रन बनाए। यह पुजारा का भारतीय धरती पर 7वां शतक है और उन्होंने इसके साथ ही पॉली उमरीगर की बराबरी कर ली। यहां उनका टॉप स्कोर नाबाद 206 रन है।

भारत में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में पुजारा संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए हैं। 28 वर्षीय पुजारा का भारत में प्रदर्शन देखें तो वे 21 टेस्ट में 66.53 के औसत से 1996 रन बना चुके हैं। पुजारा के खाते में सात शतक के अलावा सात अर्धशतक भी हैं।

आईए अब नजर डालें भारत में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले 9 और भारतीय बल्लेबाजों पर :-


यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

सचिन तेंदुलकर

करिअर : 1990 से 2013
भारत में टेस्ट : 94
रन : 7216
टॉप स्कोर : 217 रन
अर्धशतक : 32
शतक : 22



यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन

सुनील गावसकर

करिअर : 1972 से 1987
भारत में टेस्ट : 65
रन : 5067
टॉप स्कोर : नाबाद 236 रन
अर्धशतक : 23
शतक : 16



यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया

यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन

राहुल द्रविड़

करिअर : 1996 से 2011
भारत में टेस्ट : 70
रन : 5598
टॉप स्कोर : 222 रन
अर्धशतक : 27
शतक : 15



यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

वीरेंद्र सहवाग

करिअर : 2001 से 2013
भारत में टेस्ट : 52
रन : 4656
टॉप स्कोर : 319 रन
अर्धशतक : 19
शतक : 13



यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया

यह भी पढ़े :विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज

दिलीप वेंगसरकर

करिअर : 1977 से 1990
भारत में टेस्ट : 54
रन : 3725
टॉप स्कोर : 166 रन
अर्धशतक : 15
शतक : 13



यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन

यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया

मोहम्मद अजहरुद्दीन

करिअर : 1984 से 2000
भारत में टेस्ट : 46
रन : 3412
टॉप स्कोर : 199 रन
अर्धशतक : 11
शतक : 13



यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन

यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

गुंडप्पा विश्वनाथ

करिअर : 1969 से 1982
भारत में टेस्ट : 48
रन : 3502
टॉप स्कोर : 222 रन
अर्धशतक : 15
शतक : 10



यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया

यह भी पढ़े :विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज

वीवीएस लक्ष्मण

करिअर : 1996 से 2011
भारत में टेस्ट : 57
रन : 3767
टॉप स्कोर : 281 रन
अर्धशतक : 24
शतक : 8



यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया

यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

सौरव गांगुली

करिअर : 1996 से 2008
भारत में टेस्ट : 50
रन : 3180
टॉप स्कोर : 239 रन
अर्धशतक : 13
शतक : 8

यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम