फूझोउ (चीन)। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पी.वी. सिंधू ने जीत हासिल की है। टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के मुकाबले में चौथी वरीय नेहवाल को थाइलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रात्सेरसुक ने 16-21, 21-19, 14-21 से हराया। टूर्नामेंट की सातवीं वरीय सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में चीनी ताइपे की चिया सिन ली को 21-12, 21-16 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
इसके अलावा, पुरुष वर्ग में भारत का बुधवार का दिन अच्छा रहा। अजय जयराम और एच. एस. प्रणॉय ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। अजय ने चीन के झु सियुआन को 21-19, 20-22, 21-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं प्रणॉय ने भी एक अन्य मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोगं अंगुस को सीधे सेटों में 21-13, 21-13 से मात दी।
महिला बास्केटबॉल : यू-18 चैम्पियनशिप में ताइपे से हारा भारत
यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
बैंकॉक। भारत की अंडर-18 महिला बास्केटबॉल टीम को लगातार तीसरी हार
झेलनी पड़ी है। 23वीं एफआईबीए एशिया अंडर-18 चैम्पियनशिप में मंगलवार को
चीनी ताइपे ने भारत को 80-46 से मात दी। चीनी ताइपे की जीत की हीरो मेंग
सिन चेन (17 अंक), यु-लिन काओ (14 अंक) और जे. वांग (14 अंक) रहीं। सोमवार
के मैच के उलट भारत ने चीनी ताइपे को इस मैच में अच्छी टक्कर दी।
भारत ने
अच्छी शुरुआत करते हुए 7-6 से बढ़त ले ली थी लेकिन चीनी ताइपे ने शानदार
वापसी करते हुए पहले क्वार्टर की समाप्ति तक 24-9 से बढ़त अपने खाते में
डाल ली। दूसरे क्वार्टर में भी ताइपे की टीम ने भारत को बैकफुट पर रखा। हाफ
टाइम तक उसने 41-13 से भारत को पीछे कर दिया था। तीसरे क्वार्टर में भारत
ने वापसी करते हुए 22-12 का स्कोर किया। अंत के 10 मिनट में ताइपे ने फिर
शानदार खेल का परिचय दिया और भारत को मात दी।
महिला गोल्फ : पहले दिन 3 खिलाडिय़ों को बढ़त
यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया
यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन
नई
दिल्ली। ऊषा लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप के सातवें संस्करण के
पहले दिन मंगलवार की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष
स्थान पर रहीं। दिल्ली गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले
दिन दिक्षा डागर, अर्शिया माहांत और सिफात सागो ने टू ओवर 74 के स्कोर के
साथ पहले दिन संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
इस टूर्नामेंट में
विकलांगों की 14वीं श्रेणी के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। सिफात ने पहले
हाफ में शानदार खेल दिखाया और 37 का स्कोर किया जबकि अर्शिया ने 38 का
स्कोर किया। हालांकि दूसरे हाफ में दिक्षा ने शानदार वापसी की और टू अंडर
34 का स्कोर किया। जबकि अर्शिया ने पार 36 का स्कोर किया। सिफात 37 का
स्कोर करने में कामयाब रहीं।
इसी स्कोर के कारण इन तीनों का कुल स्कोर 74
रहा। दिक्षा ने पहले हाफ में दो बोगी और एक डबल बोगी लगाई। लेकिन दूसरे हाफ
में चार बर्डी लगाकर पहला स्थान हासिल किया। अर्शिया ने पहले हाफ में दो
बोगी दो बर्डी लगाईं। दूसरे हाफ में उन्होंने तीन बर्डी लगाईं। सिफात ने
पहले हाफ में दो बोगी और एक बर्डी लगाई। दूसरे हाफ में भी उन्होंने यही
प्रदर्शन दोहराया।
एआईएफएफ ने यू-17 विश्व कप ट्रायल के लिए मांगे नाम
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन
नई
दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को अपने निदेशक
अभिषेक यादव के मार्गदर्शन में तीन स्काउटिंग कैम्प आयोजित करने की घोषणा
की है। इन कैम्पों का मकसद अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के
लिए होने वाली ट्रायल के खिलाडिय़ों का चयन करना होगा। फीफा अंडर-17 विश्व
कप का आयोजन अगले साल भारत में किया जा रहा है जिसमें भारतीय टीम भी हिस्सा
ले रही है।
एआईएफएफ ने अंडर-16 यूथ लीग में खेलने वाले 55 क्लबों से
तीन-तीन खिलाडिय़ों को अंडर-17 टीम के लिए लगने वाले चयन शिविर में हिस्सा
लेने के लिए नामांकित करने को कहा है। यादव का मानना है कि इससे भारत का
प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों को ढूढ़ऩे में मदद मिलेगी। एआईएफएफ ने
अपनी वेबसाइट पर लिखा है, इससे हमें लीग में खेल रहीं टीमों के शीर्ष तीन
खिलाडिय़ों को देखने का मौका मिलेगा। यादव ने कहा, खिलाड़ी को देखने के बाद
अगर हमें लगता है कि वह हमारे हिसाब से फिट बैठता है तो यह हमारे लिए बोनस
होगा।
(IANS)
यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....