अमृतसर। एससी एसटी सेल के वाइस चैयरमैन डॉक्टर राज कुमार ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसी के विरोध में वे पीएम, वित्त मंत्री का पुतला फूकेंगे। उन्होंने कहा कि न तो पुराने नोट लिए जा रहे है और न ही लोगों को नई करंसी दी जा रही है। उनका कहना है कि आज देश का हर नौजवान बूढ़ा और महिलाएं बैंक में खड़ी है लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिल रहा। डॉ राजकुमार ने कहा कि पैसा होते हुए भी लोग कंगाल है और ये कंगाली सिर्फ सरकार की वजह से है सरकार ने अच्छे भले लोगों को कंगाल बना दिया है।
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े :मोदी की तारीफ करता एक प्रशंसक ऐसा भी