नई दिल्ली। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत खास नहीं रही। राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को ड्रा से ही संतोष करना पड़ा। उसे इस मैच में इंग्लिश टीम ने तगड़ी टक्कर दी। अब दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस बीच, अंग्रेजों के बेहतरीन खेल के बावजूद इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज 62 वर्षीय एलन लैम्ब का मानना है कि भारत यह सीरीज 3-1 से जीत सकता है।
लैम्ब ने कहा कि वर्ष 2012 में जब इंग्लैंड टीम भारत आई थी, तब ग्रीम स्वान और मोंटी पानेसर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार मोईन अली, आदिल रशीद, जफर अंसारी और गैरेथ बैटी को भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डालने के लिए सही जगह गेंद डालनी होगी। उन्हें लगातार अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। भारतीय परिस्थितियों में मेजबान टीम का स्पिन आक्रमण अच्छा है।
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
मुझे लगता है भारत यह सीरीज 3-1 से जीतेगा। वर्ष 2012 में इंग्लैंड ने
उम्मीदों से बेहतर खेलते हुए भारत को 2-1 से हराया था। इस बार कप्तान
एलेस्टर कुक को केविन पीटरसन, पानेसर और स्वान जैसे मैच जिताऊ खिलाडिय़ों के
बगैर खेलना है। बांग्लादेश में 1-1 से सीरीज बराबरी के बाद राजकोट में
उनका एक शानदार पिच पर आगाज हुआ तथा यह मैच रहा। बांग्लादेश के पिच पर
स्पिनरों को मदद मिलती देख मैंने राजकोट में भी ऐसा होने का अनुमान लगाया
लेकिन यह एक अच्छा विकेट था।
‘भारत दौरे पर न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास गिरा’
यह भी पढ़े :विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज
यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन
वेलिंगटन।
भारत के खिलाफ उसी की धरती पर सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद अब न्यूजीलैंड
को अपने घर में एक और एशियाई देश पाकिस्तान से टक्कर लेनी है। दोनों के बीच
दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च में गुरुवार से
खेला जाएगा। कीवी टीम के कोच माइक हेसन ने कहा है कि भारत में मिली हार से
न्यूजीलैंड का मनोबल टूटा है। 42 वर्षीय हेसन ने कहा कि हमें घरेलू
परिस्थितियों में खुद को वापस ढालने में कुछ समय लगेगा। हमें पाकिस्तान के
मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना सावधानी से करना होगा।
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
यह भी पढ़े :विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज
हमने पिछले
तीन वर्षों में हमारे घर में 11 टेस्ट में से 7 जीते, दो हारे और दो ड्रा
खेले। परिस्थितियां आपके अनुकूल हो तो आप खुद को विपक्षी टीम की तुलना में
जल्दी ही उनमें ढाल लेते हो। हमें इसके लिए मेहनत करने की जरूरत है, हमने
पिछले कुछ वर्षों में मैच ड्रा करने का अनुभव प्राप्त किया है। भारत में
हमारे लिए परिस्थितियां विपरीत थीं। वहां हमें विश्वास दर्शाने की जरूरत थी
लेकिन वो कुछ समय बाद हो पाया। अब हमें आगे बढऩा होगा क्योंकि यह
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का स्वभाव है।
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
यह भी पढ़े :जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया