जयपुर। श्री जगदगुरू शंकराचार्य कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से गोवर्धनमठ पुरी के वर्तमान जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द महाराज के गुलाबी नगर में आगमन पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 17 एवं 18 नवम्बर को किया जाएगा।
समिति के संरक्षक मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि स्वामी भारत के ऐसे युग पुरूष है, जिनके द्वारा आधुनिक युग के सर्वोच्च वैधानिक संगठनों संयुक्त राष्ट्रसंघ और विश्व बैंक तक ने मार्गदर्शन प्राप्त किया है। स्वामी निश्चलानंद महाराज गुरूवार को सांय 5 बजे गोविन्द देवजी मंदिर परिसर स्थित सभागार मे श्रीनारायण पादुका पूजन, सत्संग समारोह एवं सनातन धर्म सम्मेलन पर दिव्य संदेश देंगे।
कार्यक्रम संयोजक द्वारका प्रसाद खण्डेलवाल ने बताया कि महाराज शुक्रवार को प्रात:11 बजे महावीर नगर प्रथम टोंक रोड स्थित हनुमान मंदिर में धर्म एवं आध्यात्म का समाज में महत्व एवं उसके द्वारा कैसे व्यक्तियों की उन्नित होती है पर दिव्य संदेश देंगे। महाराज शाम को 5 बजे राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तहत महर्षि अरविन्द इंस्टिट्यूट मानसरोवर में आयोजित संगोष्ठी में युवाओं एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट