नवांशहर। पंजाब में सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर एक बार फिर लोग बैंकों और पोस्ट आफिस पहुंचे। जहां उन्होंने कतारों में लगकर नोट बदलवाने लगे। वहीं दूसरी ओर शहर के एटीएम मंगलवार को भी सेवा से दूर रहे। हालांकि बैंकों में एक दिन में चार हजार पांच सौ रुपए मिलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन अफवाहों के दौर के बीच कई लोग फिर से लाइन में लगते नजर आए। दूसरी ओर करेंसी की कमी के बीच प्लास्टिक मनी का प्रयोग भी बढ़ गया है। आम जनता पेट्रोल पंप, दुकानों और अन्य स्थानों पर प्लास्टिक मनी का प्रयोग करने लगे हैं। कई दुकानदार स्वैप मशीन नहीं होने के बाद इसे लेने लगे हैं। जिससे वे आसानी से लेनदेन कर सकें।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी