आदिवासीयों ने मंत्रियों को घुमाया गधे पर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 नवम्बर 2016, 7:55 PM (IST)

डूंगरपुर । आदिवासी शेड्यूल एरिया संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया एवं वर्तमान भाजपा के मंत्री नंदलाल मीणा का पुतला गधे पर बिठाकर कर शहर में घुमाया गया। आदिवासी रैली में जिले भर से लगभग एक हजार लोग शामिल हुए। आदिवासी इन मंत्रियों को सरकार का चमचा मानते है, जो सरकार में आदिवासी के हितो की रक्षा नहीं करते है और सरकार के सिर्फ एजेंट है। आदिवासी संघर्ष समिति की मांग यही है हमारा अधिकार इस जिले पर जनंख्या के अनुसार 73 प्रतिशत आरक्षण का है पर हमारा आरक्षण 50 प्रतिशत ही है, हमारे यहां के विधायक हमारे ही वोट से जीतते है। जितने के बाद सरकार के एजेंट बन जाते है आदिवासी के हितों की बात भूल जाते है । रैली शहर से होकर जिला कलेक्ट्री पहुंची एक आम सभा परिवर्तित हुई जिसमे स्थायनिय विधयाकों को सरकार को हक दिलवाने के लिए आह्वान किया।



यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी