गुडगाँव। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। भारती अरोड़ा डीआईजी आईजीपी प्रिंसीपल और निदेशक खेल, स्कूल, राई तथा विशेष पुलिस स्कॉवाड/गौ-तस्करी के प्रजाइडिंग ऑफिसर के अतिरिक्त कार्यभार के साथ कल्याण और प्रशिक्षण को पदोन्नति उपरांत पुलिस महानिरीक्षक अपराध शाखा गुडग़ांव नियुक्त किया गया है। सौरभ सिंह डीआईजी, सुरक्षा सीआईडी को पदोन्नति उपरांत पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध शाखा (एससीबी) नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
हरदीप सिंह दून पुलिस अधीक्षक सोनीपत (डीआईजी रैंक) को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत सीटीआई होमगार्ड का पुलिस महानिरीक्षक लगाया गया है। राजेन्द्र कुमार डीआईजी सीआईडी को पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदोन्नति उपरांत मुख्यमंत्री के उडऩदस्ता में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार योगिन्द्र सिंह नेहरा डीआईजी आईआरएस भौंडसी को पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदोन्नति उपरांत आरटीसी भौंडसी का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। आश्विन पुलिस अधिक्षक हिसार को सोनीपत का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो (एसवीबी) को भिवानी का पुलिस अधीक्षक, रामकुमार कमांडेंड तृतीय बटालियन एसएपी हिसार को पीटीसी सुनारिया में पुलिस अधीक्षक तथा राजेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिसार (एट हांसी) को पुलिस अधीक्षक हिसार नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षा गोदारा पुलिस अधीक्षक भिवानी को तृतीय बटालियन एचएपी हिसार का कमांडेड नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी