कांग्रेस ने लगाई सहायता टेबिल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 नवम्बर 2016, 7:10 PM (IST)

उदयपुर। पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद कतार में लगे लोगों के लिए कांग्रेस की ओर से शिविर लगाकर राहत दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेल्प डेस्क लगाकर लागों को पानी फल और बिस्किट उपलब्ध कराए। साथ ही सहायता शिविर लगाते हुए नोट परिवर्तन फाॅर्म भी भरवाए।


यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में बैंक की शाखाएं नहीं होने से ग्रामीण किसान, मनरेगा मजदूर और महिलाओं ने अपनी छोटी छोटी बचत के लिए मिनी बैंको में खाते खुलवा रखे हैं। लेकिन अब इन बैंकों में कोई गाइडलाईन नहीं होने से 9 नवम्बर के बाद ताले लग गए हैं। गांवों के सहकारी मिनी बैंकों में 9 नवम्बर के बाद किसी भी तरह का कोई लेन देन और राशि परिवर्तन नहीं होने से आम जनता एवं ग्रामीण परेशान है। इस मामले को लेकर भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें