शादी में गनमैनों ने की फायरिंग, एक महिला की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 नवम्बर 2016, 7:03 PM (IST)

करनाल । साध्वी देवा ठाकुर को बंदूको का शोक ,बंदूक रखना और चलाना पड़ा महंगा गया। यहां करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक सावित्री मैरिज लान में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग की गई। इस दौरान एक महिला समेत 4 लोगों को गोली लग गई । वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में डीजे के आस पास से खोल भी बरामद किए। लोगों ने बताया कि एक साध्वी देवा ठाकुर के साथ 5-6 गनमैन आए हुए थे उन सबने काफी गोलियां चलाई जिस कारण यह हादसा हुआ। एसपी पंकज नैन खुद निजी अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे।

सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि गोली लगने के बाद से सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे के बाद से साध्वी अपने गनमैनों सहित फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट