UK:स्कूल में प्रताडित भारतवंशी ने जान दी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 नवम्बर 2016, 7:08 PM (IST)

लंदन। इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स इलाके के लीसेस्टर शहर में एक स्कूल में कथित तौर पर प्रताडित किए जाने के बाद भारतीय मूल के 15 वर्षीय एक लडके ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्रेन्डन सिंह रायत की मौत अगस्त माह में ही हो गई थी लेकिन उसकी मां मीना रायत ने मंगलवार को नेशनल एंटी बुलीइंग वीक के पहले दिन इस पर चुप्पी तोडी।

मीना ने लीसेस्टर मक्र्यूरी नाम के अखबार से कहा,वह इतना परेशान था कि यह फोबिया में बदल गया। ब्रेन्डन की मौत की पूरी जांच जनवरी में की जाएगी। उसने आत्महत्या के कई प्रयास किए थे। नौ अगस्त को वह अपने कमरे में स्कार्फ से लटका पाया गया था। उसके स्कूल के साथी इंटरनेट पर उसके लिए लगातार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे और उसका मजाक बना रहे थे।

यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी