जालंधर। रिर्जव बैंक आफ इंडिया ने 14 नवम्बर की शाम सर्कुलर जारी करके डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक को 500 और 1000 के नोट डिपाजिट करने से मना कर दिया है। पंजाब में ऐसे 800 से ज़्यादा ब्रांच हैं। जालंधर में 72 हैं। कल छुट्टी थी। आज सुबह जब कस्टमर बैंक पहुंचे तो उन्हें इस बारे पता चला। बैंक के ज़्यादातर कस्टमर गाँव के हैं। किसान हैं। बैंक के बाहर नोटिस लगा दिया गया है जिस में लिखा है के यहां 500 और 1000 के नोट जमा नहीं होंगे। एम्प्लोयी फेडरेशन ने इसके हल के लिए आरबीआई को चिठ्ठी लिखी है।
आरबीआई ने पहले ही इन बैंक्स को करेंसी एक्सचेंज करने से मना कर रखा था। अब डिपाजिट करने पर भी रोक लगा दी है। कोआपरेटिव
बैंक एम्प्लोयी पंजाब के प्रेजिडेंट गुरनेक सिंह ढिल्लों का कहना है के
जिनको हमने लोन दे रखे हैं वो भी अपनी क़िस्त जमा नहीं करवा सकते। कोई अपने
अकाउंट में पैसे जमा नहीं करवा सकता। ऐसे में तो बैंक बंद होने की कगार पर आ
जायेंगे। हमने इसके हल करने के लिए आरबीआई को चिठ्ठी लिखी है।