श्रीगंगानगर। जिला परिषद की मंगलवार को हुई साधारण सभा की बैठक की जानकारी विधायकों और डायरेक्टर्स को नहीं देने को लेकर बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक की सूचना नहीं देने से नाराज जनप्रतिनिधियों ने जिला परिषद के सीईओ विश्राम मीणा को आड़े हाथ लिया और संबंधित बाबू को जिला प्रमुख ने बैठक से ही बाहर निकाल दिया। हालांकि बैठक में जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण भी देरी से पहुंची। बैठक में विधायक कामिली जिंदल और गुरजंट सिंह ने सीईओ को सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। जिस पर जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए भविष्य में ऐसी गलती फिर नहीं दोहराने की बात कही।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें