पटियाला। आम आदमी पार्टी चुनावों को लेकर जहाँ बड़े बड़े दावे कर रही है वहीँ आज एस वाई एल मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के धरने की हवा निकलती
नजर आ रही है। पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर गांव कपूरी में धरने के चौथे
दिन केवल टैंट और मैट ही धरना स्थल पर रह गए हैं कार्यकर्ता गायब हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बेरुखी और पानी
के मसले पर शीर्ष नेतृत्व के कथित उदासीन रवैये के चलते अनिश्चितकालीन
धरना मजाक का विषय बन कर रह गया है।
लोगों ने कहा कि धरने को पंजाब के लोगो के साथ घिनौना मजाक बना दिया
है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय लोगो ने जनता को धरना स्थल पर भगवंत मान के
आने की झूठी खबर भी फैलाई परंतु लोग इस झूठ के वावजूद नहीं आये और अब लोगो
को पता चल गया है की आम आदमी पार्टी झूठे लोगों की जमात है।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट