ये न होता तो शाहरुख सुपर स्टार न होते

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 7:53 PM (IST)

शाहरुख खान का नाम कौन नहीं जानता... लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान इतने बड़े सुपरस्टार किसकी वजह से हैं। आपके जहन में कुछ बड़े निर्माता निर्देशकों के नाम होंगे। लेकिन इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने किया है।

किंग खान ने एक टॉक शो यारों की बारात में इस बात को सबके सामने बताया। इस मौकेपर उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी थी। शाहरुख ने अपने करियर की पहली फिल्म से इस बात को कहना शुरू किया।
बकौल शाहरुख इतने बड़े स्टार होने का क्रेडिट जाता है एक्टर अरमान कोहली को। दरअसल शाहरुख की फिल्म दीवाना, जिसने उन्हें पहचान दिलाई थी, पहले अरमान कोहली को मिली थी। बाद में उसमें शाहरुख की एंट्री हुई।



यह भी पढ़े :ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!


शाहरुख खुद बताते हैं कि वे फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। लेकिन बाद में किसी कारण से अरमान ने एक शेड्यूल पूरा शूट करने के बाद फिल्म छोड़ दी। अब ऐसे में यह फिल्म उन्हें मिली।



यह भी पढ़े :20 साल, 30 फिल्में और पहली सौ करोडी, मुबारका. . .

यह भी पढ़े :बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान


वेकहते हैं मेरे स्टार बनने में अरमान का बहुत बड़ा हाथ है। मेरे पास एक पोस्टर है जिसमें दिव्या भारती के साथ अरमान हैं। बाद में पोस्टर दोबारा डिजाइन करवाए गए थे।

यह भी पढ़े :बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!