मानसा। सिरसा
जाते समय फतेहाबाद के पास हुए हादसे में कैंटर में सवार बुढलाड़ा के
हड्डियों के विशेषज्ञ वैद्य उजागर सिंह मग्घर की मौके पर ही मौत हो गई। इस
घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
डेरा सच्चा सौदा का
अनुयायी वैद्य उजागर सिंह मग्घर की मौत की खबर शहर में जंगल की आग की तरह
फैल गई तथा डेरा प्रेमी व शहर निवासी मृतक के आवास पर पहुंचने लग गए। वैद्य
मग्घर डेरे से संबंधित सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था तथा वह
डेरा सिरसा में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में दूध पहुंचाने के लिए
सोमवार को दूध का कैंटर भर कर बुढलाडा से सिरसा जा रहा था। संतुलन बिगडऩे
के कारण उक्त कैंटर फतेहाबाद के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। कैंटर में
सवार बुढलाडा के हड्डियों के वैद्य उजागर सिंह मग्घर की मौके पर ही मौत हो
गई जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप में जख्मी हो गया। इस दुर्घटना को लेकर आम
आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रिंसिपल बुद्यराम, कांग्रेस के सरपंच दर्शन
सिंह टाहली, सरपंच जगदेव सिंह घोगा व सत्तपाल सिंह मूलेवाला ने दुख जताया
है।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट