कालेधन वालों हो जाओ सावधान,आ गये हैं नये कप्तान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 5:49 PM (IST)

झांसी। गाड़ियों मे कालेधन ले जाने वालों की अब खैर नही। चैकिंग अभियान चलाकर कालाधन रखने वालों पर कार्रवाई तय है। यह कहना है नवांतुक एसएसपी अखिलेश चैरासिया का। वे पुलिस लाईन सभागार वे पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चैरासिया ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं मे प्रत्येक थानों मे पीआरओं बनाने, गलत आचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, लोगों की समस्याओं पर खाकी का तुरन्त ध्यान दिलाकर न्याय दिलाना आदि शामिल रहेगा। उन्होने बताया कि वे वर्ष 2009 बैंच के आईपीएस है। उनका ग्रह जनपद लखनऊ है। यहा से पूर्व वे प्रतापगढ़ , खीरी , औरेया, मुरादाबाद , आगरा जनपद मे बतौर एसपी, व सीतापुर मे बतौर एएसपी अपनी सेवायें दे चुके है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी दिनेश सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद