गुरुग्राम। हरियाणा के लोक निर्माण, वन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री राव नरबीर नेगुरुग्राम में टै्रफिक जाम की समस्या पर बोलते हुआ बताया कि सरकार गुरुग्राम को जाम मुक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा सरकार अगले वर्ष तक गुरुग्राम के विकास पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।
प्रदेश में सडक़ों की मरम्मत करने के साथ-साथ नई सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि द्वारका एक्सपै्रस-वे (एनपीआर) 16 लेन किया जा रहा है और यह डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। यह एक्सपै्रस-वे हल्दीराम से दिल्ली में द्वारका को जोड़ेगा और इसके कुछ हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है ताकि इसका निर्माण हो सके।
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
इस एक्सपै्रस-वे के साथ-साथ मैट्रो की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें बनने वाले मैट्रो स्टेशनों पर अडंरग्राउंड पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। पहले बने मैट्रो स्टेशनों में पार्किंग की व्यवस्था नही की गई थी जिस कारण आज लोगों को दिक्कत आ रही है।
दूसरी परियोजना तीन किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग जो एंबियंस मॉल के साथ से शुरू होकर फरीदाबाद रोड को जोड़ते हुए बादशाहपुर के बाहर से सोहना रोड तक बनेगा और मानेसर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-8 पर मिल जाएगा। यह गुरुग्राम शहर के लिए बाईपास का काम करेगा जिस पर भारी वाहन शहर में अंदर आने की बजाय बाहर से ही निकल सकेंगे।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार
गुडग़ांव के दिल्ली की होगी बेहतर कनेक्टिविटीराव नरबीर सिंह ने कहा कि गुडग़ांव से दिल्ली व जयपुर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंनें कहा कि द्वारका एनपीआर को 16 लेन का नेशनल हाईवे बनाया जाएगा जो देश का सबसे चौड़ा हाईवे होगा। गुडग़ांव में मैट्रो का विस्तार सुभाष चौंक तक किए जाने की योजना है। इतना ही नही, लोगों को ट्रांसपोर्ट के एक बेहतर विकल्प के रूप में जल्द ही मैट्रिनो की सौगात मिलने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मानेसर से पलवल तक का हाईवे लोगों के लिए शुरू किया जा चुका है और 400 दिनों में मानेसर से कुंडली तक हाईवे भी बनकर तैयार हो जाएगा जिसके निर्माण का कार्य शुरू हुए 15 दिन हो चुके है। मंत्री ने कहा कि साऊथ सिटी से बादशाहपुर तक ऐलिवेटिड फ्लाईओवर बनाया जाएगा जो 700 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
जल्द ही निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सैक्टरों का होगा सुधारीकरणराव नरबीर सिंह ने कहा कि गुडग़ांव में आने वाले सप्ताह में निगम की सडक़ों के सुधारीकरण के लिए टैंडर कर दिए गए हेैे। 5 दिसंबर को टैंडर खोले जाएंगे, 40 दिनों के भीतर गुडग़ांव नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सैक्टरों की सडक़ों की मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव में कुल 115 सैक्टर है जिसमें से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 सैक्टर आते हैं, उनका प्रयास है कि सैक्टरों में रहने वाले लोगों को हर सुविधा मिलेे।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS