ऑन लाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करेगी केंद्र सरकार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 5:07 PM (IST)

जयपुर । आईआईटी की महंगी कोचिंग से बचने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही जेईई आईआईटी पाल नाम से ऑन लाइन कोर्स शुरू करने जा रही है। जयपुर में राजस्थान की स्कूली शिक्षा की रिव्यू बैठक के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये ऑन लाइन कोर्स होगा। इस ऑन लाइन कोर्स के जरिये छात्रों को अच्छे शिक्षकों के जरिये ऑन लाइन कोचिंग मिलेगी। हालांकि जब उनसे ये सवाल किया गया है कि कोटा में कोचिंग लेने वाले छात्र-छात्राएं आये दिन सुसाइड कर रहे है, इसको लेकर केंद्र सरकार का क्या कदम होगा। तो उन्होंने कहा कि इस पर मेरा यही जवाब है कि सरकार छात्र-छात्राओं के लिए ऑन लाइन कोचिंग की व्यवस्था कर रही है।

यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट