हिसार। गुरुपर्व के अवसर पर जिले में सभी बैंकों में अवकाश के चलते आज आमजन 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैंक परिसर में जाकर नहीं बदलवा सका। वहीं सरकार की तरफ से जिले में स्थित सभी 400 एटीएम में से आधे से अधिक एटीएम में या तो राशि नहीं थी, या फिर वे एटीएम के शटर बंद थे। इसके चलते आमजन को अपनी पहुंच में स्थित एटीएम से पैसा नहीं निकलवा पाए और दूर-दराज जाकर पैसा निकलवाने के लिए उनको लंबी लाइन में खड़ा होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। शहर में ऐसे अधिकांश बैंक एटीएम थीं, जिनमें दोपहर बाद ही राशि खत्म हो गई और पैसा दोबारा नहीं डालने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला