नर्सेज ने किया सदबुधि यज्ञ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 4:38 PM (IST)

डूंगरपुर। जिला मुख्यालय पर नर्सेज द्वारा नर्सेज के 6822 विलोपित पदों को पुनर्जीवित करने व् पद नाम केंद्र के अनुरूप करने सहित सात सूत्रीय मांगो पर सरकार द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर सोमवार को जिला कलेक्ट्री के मुख्य द्वार पर धरने के 27वें दिन सरकार का ध्यान आकृषित करने के लिये नर्सेज द्वारा एक सुदबद्धि यज्ञ किया गया। जिसमे सरकार की सदबुद्धि के लिए आहुतियां दी गयी और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करि वही नर्सेज एसोसियन का कहना है, की मरीजों के हित को देखते हुये नर्सेज अभी गांधी वादी तरीके से सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन चरणबद्ध रूप से चला रही हैं और जरुरत पड़ी तो और कड़े कदम उठाये जायेगे,सदबुद्धि यज्ञ में नर्सेज एसोसियन सभी सदस्य मौजूद रहे।



यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!