नई दिल्ली। पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीमा से सटे इलाकों में लगातार फायरिंग कर रहा है। भारतीय सुरक्षा बल और सेना पाक को मुंहतोड जवाब दे रही है। भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्यवाही में पाक सेना के 7 जवानों को ढेर कर दिया। यह कार्रवाई भीमबेर सेक्टर में की गई। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने भी उनके 7 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली है। सीजफायर खुद पाकिस्तान कर रहा है लेकिन दोष भारत के माथे मढ रहा है।
पाक ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने यह कार्रवाई बिना उकसावे के की है। पाक की सरकारी एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि बीती रात एलओसी पर भारत ने पाकिस्तान के सात सैनिकों को मार गिराया। ज्ञातव्य है कि पाक की ओर से भीमबेर सेक्टर में रविवार रात से गोलीबारी की जा रही है।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
भारत की ओर से पाक की गोलाबारी का मुंहतोड जवाब दिया जा रहा है। ज्ञातव्य
है कि भारत द्वारा आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के
बाद से पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान
आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के मकसद से ऐसा कर रहा है।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला