लॉस एंजेलिस। दिग्गज अमेरिकी संगीतकार और रॉक एंड रोल लीजेंड लियोन रसेल का रविवार को तेनेसे के नैशविले में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।उनकी वेबसाइट के अनुसार, उनकी पत्नी जेन ब्रिजिज ने कहा कि नींद में उनका निधन हो गया।
वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, जुलाई में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
अमेरिकी राज्य ओकलाहोमा के टुल्सा में पले बढ़े रसेल ने 50 सालों से भी ज्यादा समय के अपने करियर में पियानो वादन, गीत लेखन और निर्माण किया था।
उनके द्वारा लिखे गए हिट गीतों में ‘डेल्टा लेडी’, ‘ए सॉन्ग फॉर यू’ शामिल हैं।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
रसेल ने कॉन्सर्ट फॉर बांग्लादेश में ‘जॉर्ज हैरिसन एंड फ्रेंड्स’
के साथ और प्रस्तुति दी थी और संगीतकार जोड़ी डेलेने और बोनी एंड फ्रेंड्स,
एडगार विंटर, न्यू ग्रास रिवाइवल, विली नेल्सन और एल्टन जॉन के साथ दौरे
किए थे।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला
उन्हें 2011 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम और सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
संगीतकारों
ने रसेल के निधन पर रविवार को सोशल मीडिया पर दुख जताया। एल्टन जॉन ने
रसेल को अपनी ‘प्रेरणा’ व ‘मार्गदर्शक’ बताया। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद