शी जिनपिंग ने ट्रंप से फोन पर बात की

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 2:02 PM (IST)

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की। शी ने ट्रंप को निर्वाचन के लिए बधाई देते हुए कहा कि चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 37 सालों में द्विपक्षीय संबंधों में लगातार मजबूती आई है। इससे दोनों देशों की जनता को पर्याप्त लाभ मिला है और वैश्विक एवं क्षेत्रीय शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढावा मिला है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में आपसी सहयोग ही एकमात्र विकल्प है।



यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला