बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 11:51 AM (IST)

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को निर्धारित समय साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल आरटीआई मैदान में पहुंचे। उनके साथ वायु सेना के तीन हेलीकाप्टर आए। सबसे पहले प्रधानमंत्री 11:47 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन से कोलकाता के लिए शब्दे भेदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए।
उसके बाद रेल परियोजनाओं का रिमोट से शिलान्यास किए। फिर डाकघर बचत और बीमा योजना में शत.प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले दो ग्राम प्रधानों को सम्मानित किए।
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गाजीपुर परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की धरती है।
मैं इस धरती को प्रणाम करता हूँ। जिसमें वीर अब्दुल हमीद जैसे महान सैनिक को जन्म दिया। मोदी ने कहा कि इस धरती के 5000 से भी ज्यादा नौजवान सेना में भर्ती होकर 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान को सबक सिखाया था। यह धरती वीरों की धरती है। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की और थोड़ी देर तक भोजपुरी में बोलते रहे। कुछ मिनट बाद हिंदी में बोलने लगे।

यह भी पढ़े :
नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

अपने इस भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को देश में 19 महीनों तक आपातकाल लागू करने की याद दिलाई और पूछा कि आखिर वह आपातकाल क्यों लागू किया गया था। साथ ही मोदी ने कहा कि काला धन के खिलाफ उठे कदम से जनता को कुछ दिनों तक कष्ट उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

पीएम ने कहा कि दो साल में दो बार गाजीपुर आने का मौका मिला। आप लोगों ने मुझपर भरोसा करके मेरी बात मानी। यहां से मनोज सिन्हा जीते और केंद्र में सरकार बनी। अगर वर्ष 2014 के चुनाव में यूपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में मदद न करता, तो कालाधान वाले और भ्रष्टाचारियों को चिंता न होती। हिन्दुस्तान में धन की कोई समस्या नहीं, समस्या ये है कि इसे जहां होनी चाहिए वहां नहीं है। जहाँ नहीं होना चाहिए वहाँ है। इसे ठीक करना है। आपको इसमें परेशानी हो रही है मुझे पता है, बाबुओं के घरों से जो करोड़ों रूपये निकल रहे हैं, मैं किसके किसके घर ढूँढूगा। अतः एक ही विकल्प बचा था। इन काले धन को कागज कर दूं।

उसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पांच बालिकाओं को डिपाजिट सर्टिफिकेट दिए। उसके बाद वह 11:58 बजे परिवर्तन सभा के मंच पर पहुंचे। जहां मंचासीन लोगों का अभिवादन स्वीकार किए। मंच पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्वाति सिंह, विधायक उपेंद्र तिवारी, विशाल सिंह चंचल आदि ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया। प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी आए हैं।
मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री के बगल में बैठे हैं। रेल राज्य मंत्री का स्वागत भाषण के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य का भाषण चल रहा है।
इसमें गाजीपुर, कोलकाता के बीच चलने वाली नई सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ भी शामिल है।
अभी शिलान्यास का कार्यक्रम चल रहा है। प्रधानमंत्री परिवर्तन रैली को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक तथा प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री रामगोविन्द चौधरी प्रधानमंत्री की आगवानी कर रहे हैं। गाजीपुर से प्रधानमंत्री एक बजकर पन्द्रह मिनट अपराह्न विदा होंगे।

यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

लोग प्रधानमंत्री को काले धन और नोटों की किल्लत पर बोलते हुए सुनने को बेताब नजर आ आए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकारें आई गईए नेता आए गए। गरीब चैन की नींद सो रहा है और अमीर नींद की गोलियां खा रहा है। कहा कि पूर्वांचल में गरीबों की बीमारी को लेकर हमने सोचा और इसका रास्ता निकाल रहे हैं। यूपी ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए। लेकिन यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है।

यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

उन्होंने कहा कि सांसद विश्वनाथ प्रताप ने रोते हुए संसद में भाषण दिया। उन्होंने तत्कालीन पीएम नेहरू से कहा था कि पूर्वाचल में भयानक गरीबी है। यहां के लोग गोबर से गेंहू निकालकर पेट भर रहे हैं। उस समय पंडित नेहरू ने एक समिति बनाई और रिपोर्ट को सालों तक बंद करके रखा। उन्होंने कहा कि इस राज्य ने देश को 9 प्रधानमंत्री हैं। मैं नौवां हूं।

यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

उन्होंने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्रियों के काम को भी पूरा कर रहा हूं। पंडित जी को उनके जन्मदिन पर इससे बड़ी और कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। कई सरकारें आईं और चली गई। लेकिन गंगा पर पुल निर्माण के बारे में किसी ने नहीं सोचा। अब गंगा पर पुल बनाया जाएगा। अब काम शुरू हो गया है। समय पर काम खत्म कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

साथ ही कहा कि यहां पर सब्जी की अच्छी फसल है। अब सब्जी को बाहर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि किसान की आय बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना किसानों के लाभ के लिए शुरू की है। अगर तैयार फसल नष्ट हो या खलियान में नष्ट हो जाए। ऐसी स्थिति में सरकार बीमा का पैसा देगी। अगर कटाई के 15 दिन बाद भी फसल नष्ट होती है, तो सरकार पैसा देगी।

यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

मोदी ने कहा कि यह सरकार गांव की, किसान की है। गरीब के लिए काम कर रही है। कालाधन पर उन्होंने कहा कि जहां पर धन की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहां पर नहीं है। जहां पर इसकी जरूरत नहीं है, वहां पर पड़ा है।
जनता ने मुझे भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए चुना था। ऐसा काम करके मैं अपने वादों पर खरा उतरूंगा। देश की भलाई के लिए यह सारे काम किए जा रहे हैं। इससे आम जन का भला होगा।

यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल और नोटों की माला वाले परेशान हैं। अगर कालाधन रखने वालों के घर छापेमारी करते तो ज्यादा समय लग जाता। इसलिए ऐसा रास्ता अपनाया जिससे काला धन रखने वाले गरीब हो जाए। उनका काला धन रद्दी हो गया। जबकि आम आदमी को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।