बाड़मेर। स्थानीय ढात माहेश्वरी समाज में नव निर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह यहां सम्पन्न हुआ। माहेश्वरी समाज के समस्त बंधुओं की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी सारंग राठी, बद्रीप्रसाद शारदा व अशोक लधड़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासुदेव राठी, सचिव दशरथ शारदा व सह सचिव हरीश चांडक सहित समस्त चुने हुए कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। पीताम्बर दास चंडक ने समाज को पैसे दान देने की घोषणा की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हुकमीचंद डागा व समाज के समस्त पूर्व अध्यक्ष राणामल राठी, घनश्याम दास राठी, प्रभुलाल करवा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के बंधु उपस्थित थे। साथ ही माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश शारदा ने समस्त कार्यकारिणी सहित समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन व बहुमान किया। अंत में सचिव दशरथ शारदा ने पधारे हुए समस्त समाज के बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार