शराब तस्करों ने आबकारी अधिकारी की गाड़ी तोड़ी, विभाग की गाड़ी फूंकी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 08:40 AM (IST)

बाड़मेर। बाड़मेर के बालोतरा में इन दिनों अवैध तस्करों ने आतंक सा मचा रखा है। आबकारी विभाग की कार्रवाई से बौखलाए अवैध शराब तस्करों ने एक रात पहले आबकारी विभाग की गाड़ी को आग लगाने के बाद अब बालोतरा के आबकारी निरीक्षक की गाड़ी का कांच पत्थर से तोड़ दिया। जानकारी के मुताबित अज्ञात बाइक सवारों ने गाड़ी पर पत्थर फैंक कर आबकारी निरीक्षक अजय जैन की सरकारी गाड़ी का मुख्य कांच तोड़ दिया। एसडीएम ऑफिस और पुलिस थाने के सामने यह घटना होने के बावजूद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है। शराब तस्करों ने दोनों घटनाओं में एक ही अधिकारी को नीचा दिखाने की कोशिश की है।



यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार