तीन महिलाएं हुई गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 नवम्बर 2016, 7:22 PM (IST)

मनसा। तीन नवंबर को मार्केट समिति लहरा के सचिव प्रिथीपल सिंह बुढलाडा की अहमदपुर रोड से कार में लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में फोन काॅल डिटेल के आधार पर तीन संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक सचिव रानी कौर और कुलदीप कौर के रिश्तेदार थी। उनसे मिलने उनके घर गया था। जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मकान मालिक हरजीत कौर ने अपने साथी महेश मेहता, बलविंदर कौर और पूर्व फौजी के साथ मिलकर लाश अहमदपुर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक के इन महिलाओं से संबंध थे। लेकिन इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले में महिलाओं के तीन अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा..

यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!