श्रीगंगानगर । सरकारी विभागों में समायोजित करने की मांग को लेकर लगभग चार महीने से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे कॉटन कॉम्प्लेक्स श्रमिकों का धरना लगातार जारी है। श्रमिकों ने सहकारिता मंत्री व सहकारिता विभाग की रजिस्ट्रार को एक ज्ञापन भेजकर मांग की है , अगर शीघ्र ही नौकरी से वंचित कर्मचारियों को सरकारी विभागों में नहीं लगाया गया तो वे 25 नवम्बर से अनशन पर बैठेगे।
आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने आरोप लगाया है की 2004 में हटाए गए 500 कर्मिकों में से लगभग 200 श्रमिकों को सरकर ने पंचायती व विधुत विभाग में समायोजित कर लिया,जबकि बाकि श्रमिक अभी भी बेरोजगार है। श्रमिकों का कहना है की 2013 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ समझौता हुआ था,जिसमे शेष कर्मचारियों को शीघ्र सरकारी विभागों में नियुक्ति देने का आश्वासन देने पर हमने अनशन समापत किया पर वर्तमान में अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ेंगे।
धरनार्थियों का समर्थन कर रहे अनिल गोदारा ने सहकारिता मंत्री अजय क्लिक को फोन पर श्रमिकों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया,जिस पर मंत्री ने जल्द ही समाधान का आश्वाशन दिया है.
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला