जयपुर। प्रदेश बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का एक दिवसीय अधिवेशन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन महावीर स्कूल के सभागार में होगा। यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव सी.एच.वेंकटाचलम् करेंगे, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जे.पी.शर्मा करेंगे। अधिवेशन के आयोजन के लिए गठित स्वागत समिति के सचिव लोकेश मिश्रा हैं और अधिवेशन की अध्यक्षता आर.जी.शर्मा करेेंगे। अधिवेशन में सुबह 10 बजे से उद्घाटन एवं खुला सत्र होगा और अपरान्ह प्रतिनिधि सत्र होगा जिसमें महासचिव का प्रतिवेदन एवं प्रस्ताव पारित किये जाएंगे और यूनियन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न होगें।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS