भरतपुर। नेहरू युवा केन्द्र, लकी मेंटली स्कूल एवं मूकबधिर संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क जाचं एवं उपचार शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंदिर रणजीत नगर किया गया। शिविर का उद्घाटन सुनील मित्तल सी.ए व नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक सुनील राणा ने किया।
शिविर में सेवा दे रहे है मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. पवन शर्मा ने कहा की मंदबुद्वि बच्चो को प्रेम की जरूरत होती है यदि इन्हे प्यार पूर्वक कोई बात फीड़ कराई जाये तो यह समझ जाते है, इनका ब्रुद्वि का स्तर सामान्य व्यक्ति से कम होता है परन्तु यह कतई नहीं है ,की यह सोच समझ नहीं सकते है हो सकता है । थोडा समय लगें इन्हे इनकी वॉडी लेगवेज में समझाना जरूरी है। शिविर में मूकबधिर, मन्दबुद्वि, सेरीब्रल पाल्सी, डिप्रेशन, मस्कूलर डिस्ट्राफी रोग के करीब 65 रोगीयों को उपचार दिया गया। शिविर में डा. प्रभु दयाल शर्मा ने ऐसे बच्चों को किस प्रकार मेनेज किया जाता है गुर बताये। कोटा से आई फिजियोथेरेपीस्ट डा. सोनिया शर्मा ने मस्कूलर डिस्ट्राफी व सेरीब्रल पाल्सी बच्चो के लिए कुछ इस प्रकार के व्यायाम बताये जिससे वो अपने रोजमर्या के काम कर सके। स्लिपडिस्क व सरवाइकल स्पोडोलाइटिस रोग पर डा. सोनिया शर्मा ने ड्राईनिडलिंग तकनीक को इस्तेमाल करते हुये दर्द में सबसे प्रभावकारी बताया। शिविर में डा. वीरेन्द्र अग्रवाल, साक्षी खण्डेलवाल, ऋषि गोयल, भावना शर्मा, महिपाल सिंह, ओमेन्द्र सिंह, लोकेश सिंघल, प्रवीन शर्मा अपनी सेवायें दे रहें है। शिविर संचालक सतीश अग्रवाल ने बताया की शिविर 14 तारिख तक चलेगा।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट