आगरा में 2200 करोड़ कैश जमा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 नवम्बर 2016, 4:09 PM (IST)



आगरा में एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के तीन दिन में बैंकों में 2200 करोड़ रुपये कैश जमा हुआ है। 11 लाख लोगों ने बैंकों में लेनदेन किया। आज छुटटी के दिन रविवार को बैंकों और एटीएम के बाहर जबरदस्त भीड़ है। आगरा में 21 लाख लोगों के एकाउंट हैं। 10 नवंबर से बैंकों में पुराने नोट बदलने और कैश जमा करने का काम शुरू हुआ था। इन तीन दिनों में 11 लाख लोग बैंकिंग कर चुके हैं। इनमें से 4.80 लाख लोगों ने नोट बदलें हैं। वहीं, 2200 करोड़ रुपये कैश जमा किया जा चुका है। सामान्य दिनों में 15 करोड़ रुपये प्रतिदिन ही कैश जमा होता था।

यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?