48 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 नवम्बर 2016, 3:59 PM (IST)

कोटा। नई करेंसी वितरण में हो रही अव्यवस्थाओं से परेशान आम उपभोक्ताओं को राहत की मांग को लेकर रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन रोड स्थित एसबीबीजे बैंक के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बैंक के बाहर बड़ी संख्या में पहले से ही कतार में खड़े लोग भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैंक के मुख्यद्वार को घेर लिया दीवार पर चढक़र जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद पुलिस सुरक्षा बल ने कार्यकर्ताओं को बैंक में जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
कार्यकर्ताओं ने करीब पौन घंटे तक यहां जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले सर्किट हाउस के बाहर से प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला, हाड़ोती विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप भाटिया व राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह चंदा के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, धारीवाल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नयापुरा अदालत चौराहा होते हुए राजभवन रोड स्थित बैंक के बाहर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को गेट के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान मामूली धक्का मुक्की भी हुई।



यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला ने कहा कि कांग्रेस कालेधन के पक्ष में नहीं है। लेकिन मोदी सरकार के अचानक लिए इस निर्णय से आम जन परेशानी में पड़ गया है। अपनी गाढ़ी कमाई के हजार व पांच सौ के नोट बदलवाने के लिए बैंकों के बाहर लंबी कतारों की नौबत आ गई है। कतार में कोई एमएलए, एमपी, अफसर नजर नहीं आ रहा। सिर्फ मध्यम व गरीब तबका ही मोदी के इस फैसले से संकट में पड़ा है। सरकार को नोट बंद करने से पहले पूरी तरीके से व्यवस्था चाकचौबंद करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, और नतीजा आज आमजन परेशानी की कतार में आ गया है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। अगर सरकार ने 48 घंटे में करेंसी वितरण व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार नहीं किए तो जिस बैंक से नोट नहीं मिलेंगे उस बैंक के मैनेजर व कर्मचारियों को बैंक में नहीं बैठने दिया जाएगा। इतना ही नहीं जिस एटीएम मश्ीन से नोट नहीं निकले उस एटीएम को आग को हवाले के कर दिया जाएगा। कांग्रेस का हाथ आमजन के साथ था और रहेगा। जरूरत पडऩे पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने में भी पीछे नहीं रहेगा। प्रदर्शनकारियों को संदीप भाटिया, रवि प्रताप सिंह चंदा, जेडीबी कॉलेज की छात्रा संघ अध्यक्षा कोमल मीणा, पूर्व पार्षद प्रेम कुशवाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष इंसाफ आजाद, कांग्रेस नेता हकीम खान, नवल तुरावा, अजय दरडा, संतोष वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में हाजी शाहीद कुरेशी, राकेश महेश्वरी, सोनू सेन, शाकिर खान, राकेश माखिजा, रजनी शर्मा, जगदीश गुप्ता लाला, अलीम खान, मोबिना खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे

यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद