सिरसा। गुरूनानक देव जी के पवित्र उत्सव के उपलक्ष्य में साध-संगत की ओर से शहर भर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। यह शोभायात्रा रानियां रोड़ स्थित चिल्ला साहिब गुरूद्वारा से शुरू होकर विभिन्न बाजारों रानिया बाजार, घंटाघर चौक, भादरा बाजार, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, लालबत्ती चौक, जनता भवन रोड़, जगदेव सिंह चौक, शिव चौक व वाल्मीकि चौक से होते हुए पुन: चिल्ला साहिब पहुंची। शहरवासियों ने भव्य तरीके से इस शोभा यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह गुरू नानक देव जी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौे पर आतिशबाजी भी की गई।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!