पांडे अहमदाबाद करेंगे कविताओं का पाठ

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 नवम्बर 2016, 2:08 PM (IST)

बीकानेर। वरिष्ठ कविकहनीकार और बाल साहित्यकार नवनीत पाण्डे अहमदाबाद में अपनी बाल कविताओं का पाठ करेंगे। साहित्य अकादमी नई दिल्ली और गुजराती साहित्य परिषद की ओर से 15-16 नवंबर को आयोजित बाल साहित्य,अतीत,वर्तमान और भविष्य विषयक संगोष्ठी में पाण्डे कवि सम्मेलन के अंतर्गत भारतीय भाषाओं के अन्य कवियों के साथ राजस्थानी कवि के रूप में अपनी वाल कविताओं का पाठ करेंगे।
मुक्ति के सचिव कवि कहानीकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रख्यात लेखक रधुवीर चौधरी इस संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। राजस्थानी बाल कविता संग्रह लुकमींचणी और लाडेसर के चर्चित कवि नवनीत पाण्डे के कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सिंधी भाषा के प्रख्यात लेखक वासदेव मोही करेंगे तथा उनके साथ ग्यारह अन्य भारतीय भाषाओं के कवियों का कविता पाठ भी होगा। दो दिवसीय इस आयोज में बाल कविताओं के अलावा साहित्य से संबंधित विविध विषयों पर महत्त्वपूर्ण आलेख और चर्चा भी रहेगी।



यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला