शुरू हुआ रफ्तार और रोमांच से भरा खेल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 11:44 PM (IST)

मोहाली। चंडीगढ़। सातवीं ओवाईए मोटरक्राॅस आॅफरोडिंग चैलेंज 2016 की शनिवार से शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन मोहाली के फेस 8 में किया जा रहा है। इस बार ये प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रही है। प्रतियोगिता में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन के साथ आॅफ रोड ड्राइविंग एसयूवीएस को शामिल किया गया है। जिसमें प्रतियोगी पुड़ा ग्राउंड पर बनाए गए ऑफरोड स्थित ट्रेक पर अपनी गाडियां दौड़ाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन फैडरेशन आफ मोटर स्पोट्र्स क्लब्स आॅफ इंडिया की अनुमति से किया जा रहा है और इसमें सभी इंटरनेशनल मापदंडों की पालना की जा रही है। इस बार प्रतियोगिता में मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से करीब 150 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम