फरीदाबाद। आई पी संघर्ष समिति के सैंकड़ों लोगों का काॅलोनाइजर अजय मदान के खिलाफ चल रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। काॅलोनी वासियों का कहना है कि यहां के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सीवर लाइन जाम और सड़कें टूटी हुई है। लेकिन काॅलोनाइजर अजय मदान की ओर से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। जबकि काॅलोनाइजर अजय मदान की ओर से उनसे विकास के नाम पर पूरा पैसा ले लिया गया है। अब वे जब भी उससे विकास कार्य की बात करते हैं तो उनसे बदतमीजी की जाती है। स्थानीय लोगों ने रविवार को विशाल जन जागरण और जन संपर्क रैली निकालने की बात कही। धरने के दौरान सचिव ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष विवेक सचेदवा, संदीप अरोड़ा, महिला मोर्चा ममता श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, डिम्पी, युवा मोर्चा राहुल भाटी और पवन गुंसाई भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच