चंडीगढ़। तापमान में गिरावट के बावजूद शहर में लगातार डेंगू के नए केस सामने आते जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। लेकिन डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी चंडीगढ़ में डेंगू के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिससे डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 832 पहुंच गई। विभाग के कर्मचारी घरों में जा जाकर चैंकिग अभियान चला रहे हैं। शनिवार को चैकिंग के दौरान टीम को 11 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। वहीं शहर में एक मरीज चिकनगुनिया का भी मिला है। जिससे इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 230 हो गई।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम