देश का विकास तभी संभव जब नागरिक शिक्षित होंगे: यादव

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 5:39 PM (IST)

टोंक। जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव ने पीपलू तहसील की ग्राम पंचायत कठमाणा के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों में कहा कि स्वच्छता व शिक्षा के महत्व को समझाया उन्होनें कहा कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दे रही है। परिवार में वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों की आवश्यकता की समझते हुए शौचालय के निर्माण के लिए ग्रामीण को प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ने विशेषकर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने परिवार जनों पर दबाव बनाये और एक माह में ग्राम पंचायत को खुल में शौच से मुक्त करें। सभी ग्रामवासी अपने गांव को स्वच्छ रखे और स्वच्छता के लिए सभी मिलकर श्रमदान करें । उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वे दो घरों का नाम रोशन करती है और देश के विकास में उसका शिक्षित होना बेहत आवश्यक है।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणो की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुना ओर उनका समाधान किया। ग्रामवसियों ने कहा पीपलू -फागी सडक़ मार्ग दो जिलों को जोड़ता है और अत्यधिक क्षतिग्रस्त है। मौके पर मौजूद कनिष्ठ अभिंयता ने बताया कि टेण्डर की प्रकिया चल रही है अगले माह से इस सडक़ मार्ग पर पेचवर्क का कार्य शुरू किया जाएगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी व भूगोल के व्याख्यता पद खाली होने पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आर.पी.एस सी. से व्याख्यता शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शीघ्र ही पंचायत में नये व्याख्यताओं की नियुक्ति हो सकेगी।
चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड, उपखड़ अधिकारी अशोक संाखना, तहसीलदार, सरपंच मनभर देवी मीणा एवं जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।



यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच