प्रतापगढ़। अरनोद उपखंड के बरखेड़ी गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गया। चालक की सूझ बुझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। जानकारी के अनुसार यह ट्रक प्रतापगढ़ से रतलाम की ओर जा रही तभी अचानक स्टेरिंग फेल हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरा। जिससे चालक ट्रक में फस गया था जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही की हादसे में चालक बाल बाल बच गया। हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर